MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी के नाम है ये 5 अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हे तोड़ना हर क्रिकेटर के लिए बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट के सबसे सितारों में से एक, MS Dhoni आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए है और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों ICC ट्रॉफी (टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, और चैम्पियंस ट्रॉफी) अपने नाम की है। धोनी के ये रिकॉर्ड इतने ख़ास है की तोडना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। आइए, जानते है धोनी के वो पांच अहम रिकॉर्ड जो क्रिकेट इतिहास में अमर है।

  1. तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले अकेले कप्तान MS Dhoni

धोनी भारत के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। उन्होंने 2007 में भारत को पहला T-20 वर्ल्ड कप जिताया, फिर 2011 में भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप दिलाया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। ये उपलब्धि धोनी को क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम पर ले गई है, क्योंकि अब तक कोई भी कप्तान तीनों ICC ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुआ है।

2. सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड

धोनी अपनी फ़ास्ट विकेटकीपिंग के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कूल 192 स्टंपिंग की है, जो किसी विकेटकीपर का रिकॉर्ड है। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38 वनडे में 120 और टी-20 में 34 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। उनकी ये महारत विकेटकीपिंग के क्षेत्र में बेमिसाल है।

ये भी पढ़े: IND vs ENG: Team India के लिए बेहतरीन पारी खेलने वाले जडेजा पर गुस्सा हुए इंग्लिश कप्तान, भारतीय खिलाड़ी ने पिच पर की थी ये हरकत

3. भारत के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी मैच

धोनी ने टीम इंडिया की कमान सबसे ज्यादा मैचों में संभाली है। उन्होंने 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान टेस्ट में 27, वनडे में 110 और टी-20 में 41 मैच जीतकर धोनी ने अपनी लीडरशिप स्किल का लोहा मनवाया। इसके अलावा, आईपीएल में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन बना कर खुद को सबसे सफल कप्तानों की श्रेणी में रखा है।

4. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उच्चतम स्कोर

धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ एक यादगार नाबाद 183 रनो की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। ये विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे सबसे बड़ा इंटरनेशनल स्कोर है, जो पहले एडम गिलक्रिस्ट के नाम था गिलक्रिस्ट ने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे।

ये भी पढ़े: इंटरनेशनल मैच में अचानक आया 7 फुट लम्बा सांप, फैंस और खिलाड़ी रह गए दंग, देखे VIDEO

5. वनडे में सांतवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले अकेले कप्तान

धोनी एक ऐसे कप्तान है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया है। दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 113 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह उपलब्धि धोनी की बल्लेबाजी की गहराई और मैच को समझने की उनकी क्षमता को दर्शाती है।

एमएस धोनी न केवल भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान है, बल्कि उनके रिकॉर्ड और अचीवमेंट्स आने वाली जनरेशन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है और धोनी के ये पांच रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट फैंस के दिलो में एक खास जगह रखते है।

Leave a Comment