Mahindra July 2025 Discount Offers: बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV400 पर मिल रही है ₹2.5 लाख तक की छूट

नई दिल्ली: अगर आप इस मानसून सीजन में एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Mahindra ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। जुलाई 2025 में कंपनी ने अपनी कई पॉपुलर SUV पर जबरदस्त छूट का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत आप XUV400, Scorpio N, Bolero, XUV700 जैसी गाड़ियों पर ₹2.5 लाख तक की बचत कर सकते हैं। यह मौका Mahindra के MY2024 और MY2025 स्टॉक पर उपलब्ध है और छूट की रकम शहर और डीलरशिप के स्टॉक पर निर्भर करती है।

Mahindra July 2025 Discount Offers के जरिए कंपनी नए खरीदारों को आकर्षित करना चाहती है और पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहती है। अगर आप दमदार लुक, पावरफुल परफॉर्मेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू वाली SUV की तलाश में हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है।

Mahindra XUV 3XO पर ₹50,000 तक की छूट

Mahindra की नई SUV XUV 3XO ने लॉन्च के बाद से ही काफी ध्यान खींचा है। जुलाई 2025 में इस SUV के AX5 पेट्रोल-मैनुअल और AX5 L वेरिएंट्स पर ₹25,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके टॉप वेरिएंट्स पर ₹50,000 तक की छूट दी जा रही है। हालांकि, इसके बेस वेरिएंट्स जैसे MX1, MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पर फिलहाल कोई छूट नहीं दी जा रही।

ये भी पढ़े: Hyundai Creta June 2025 Sales: फिर बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानें वजह

Mahindra Bolero और Bolero Neo पर तगड़ा ऑफर

महिंद्रा की क्लासिक और सबसे भरोसेमंद SUV Bolero पर भी इस बार बड़ी छूट दी जा रही है। Bolero B6(O) वेरिएंट पर ₹92,700 तक का ऑफर है, जबकि B6 और B4 वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक की छूट दी जा रही है। वहीं Bolero Neo में N10(O) और N10 वेरिएंट्स पर ₹1 लाख तक की छूट मिल रही है। N8 वेरिएंट पर ₹65,000 और N4 वेरिएंट पर ₹40,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Bolero Neo Plus के P4 और P10 वेरिएंट्स पर फ्लैट ₹25,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Mahindra XUV700 पर ₹30,000 तक की छूट

अगर आप एक प्रीमियम फीचर्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Mahindra XUV700 एक बेहतरीन ऑप्शन है। जुलाई 2025 में इसके AX5 S और AX5 वेरिएंट्स पर ₹30,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, बंद हो चुके AX3 वेरिएंट की कुछ बची हुई यूनिट्स पर भी यही छूट उपलब्ध है।

ये भी पढ़े: Hyundai Electric Compact SUV: म्यूनिख मोटर शो में दिखेगा नया इलेक्ट्रिक मॉडल, जानें फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

Scorpio Classic और Scorpio N पर शानदार ऑफर

Mahindra की लेजेंडरी SUV Scorpio Classic के S वेरिएंट पर ₹75,000 और S11 वेरिएंट पर ₹50,000 तक की छूट मिल रही है। वहीं, Scorpio N के Z8 और Z8L ब्लैक एडिशन पर ₹40,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Z4 और Z6 वेरिएंट्स पर भी ₹30,000 तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स के जरिए कंपनी Scorpio सीरीज की सेल को और मजबूती देना चाहती है।

XUV400 EV पर सबसे बड़ी छूट

Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV XUV400 के EL Pro वेरिएंट पर इस महीने की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। कंपनी ₹2.5 लाख तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है, जो EV सेगमेंट में खरीदारी करने वालों के लिए बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। यह ऑफर Mahindra July 2025 Discount Offers के अंतर्गत सबसे आकर्षक डील मानी जा रही है।

ये भी पढ़े: 2025 Bajaj Pulsar NS400Z भारत में हुई लॉन्च: मिले 43HP पावर, 157 Kmph टॉप स्पीड, जानें कीमत और फीचर्स

कहां और कैसे मिलेगा ये डिस्काउंट?

ये सभी ऑफर Mahindra के देशभर में मौजूद अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध हैं। लेकिन ध्यान दें कि ये डिस्काउंट हर शहर और हर डीलरशिप पर समान नहीं होंगे। इसलिए किसी भी गाड़ी की बुकिंग से पहले नजदीकी शोरूम से ऑफर की पुष्टि जरूर करें।

Leave a Comment