नई दिल्लीः मध्य प्रदेश की बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त इस बार रक्षाबंधन से पहले उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। और सबसे खास बात – इस बार ये रकम 1250 की जगह 1500 रुपये मिलेगी। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका एलान कर दिया है।
रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे पैसे
CM मोहन यादव ने कहा है कि 9 अगस्त से पहले बहनों के खातों में योजना की अगली किस्त भेज दी जाएगी, ताकि वो रक्षाबंधन की तैयारी अच्छे से कर सकें। बता दें कि इस बार की राशि में 250 रुपये का स्पेशल गिफ्ट भी जोड़ा गया है, जो राखी के मौके पर बहनों को ‘शगुन’ के रूप में मिलेगा।
ये भी पढ़े: PM Kisan 20वीं किस्त 2025: कब आएगी ₹2000 की अगली किश्त? जानिए स्टेटस, लिस्ट और eKYC से जुड़ी जानकारी
कब से मिलेगा ₹1500 हर महीने?
अभी तक लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1250 मिलते हैं, लेकिन सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि अक्टूबर 2025 से हर महीने ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे। यानी दिवाली से पहले हर बहन को ₹1500 की मदद मिलने लगेगी।
इतना ही नहीं, CM मोहन यादव ने आगे का प्लान भी शेयर किया है। उनका कहना है कि 2028 तक इस रकम को धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह तक किया जाएगा। यानी आने वाले सालों में बहनों को और बड़ी राहत मिलने वाली है।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी। इसका मकसद था प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना। शुरुआत में ₹1000 महीना दिया जाता था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया। ये योजना 21 से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए है, जो मध्य प्रदेश की निवासी हों और जिनका पारिवारिक वार्षिक आय एक तय सीमा से कम हो।
ये भी पढ़े: लाड़ली बहना योजना की 26th किस्त: 1.27 करोड़ महिलाओं को मिले ₹1250, अगस्त में आएंगे 1500 रुपये
1.27 करोड़ महिलाएं ले रहीं फायदा
इस योजना का सीधा लाभ 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है। इसका असर सिर्फ उनके बैंक खाते में नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास और घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है।