नई दिल्ली: अगर आप Samsung Galaxy A34 5G के यूजर है, तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है। सैमसंग ने इस पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए भारत में One UI 7 अपडेट जारी कर दिया है। 12 जून 2025 से रोलऑउट सुरु हुआ ये अपडेट फ़ोन में कई नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और एक फ्रेश एक्सपीरियंस लेकर आया है। इस अपडेट से आपका दो साल पुराना फ़ोन भी नया जैसा लगने लगेगा।
One UI 7 Update Features
One UI 7 अपडेट को Android 15 बेस पर तैयार किया गया है और इसका साइज करीब 378.91 MB है। इसमें अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच शामिल है, जो आपके फोन को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है। इस अपडेट के साथ नोटिफिकेशन बार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब यूजर्स इम्पॉर्टेंट टास्क्स को ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज कर पाएंगे।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A35 5G: ₹14,000 की छूट ने ख़रीदे Galaxy AI वाला दमदार फ़ोन
साथ ही होम स्क्रीन विजेट्स को पहले से कहीं ज्यादा कस्टमाइज़ किया जा सकता है। लाइव नोटिफिकेशन सपोर्ट के ज़रिए आप स्पोर्ट्स स्कोर, वॉइस रिकॉर्डिंग और दूसरे अपडेट्स को बिना ऐप खोले देख सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंट्रोल, टाइमर और अलर्ट्स को भी बिना फोन अनलॉक किए एक्सेस किया जा सकता है।
One UI 7 Update Rollout In India
Samsung ने 12 जून 2025 को भारत में इस अपडेट को जारी करना शुरू किया है। यह OTA (Over-The-Air) के जरिए यूजर्स तक पहुंच रहा है। अगर आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है, तो घबराइए नहीं ये धीरे-धीरे सभी डिवाइसेज तक पहुंचेगा।
अपना अपडेट चेक करने के लिए बस Settings > Software Update में जाएं और चेक फॉर अपडेट पर टैप करें। अपडेट को वाई-फाई से डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है ताकि आपके मोबाइल डेटा का खर्च ना हो।
ये भी पढ़े: Tecno Pova 6 Neo 5G अब सिर्फ ₹11,249 में, 108MP कैमरा और 16GB रैम वाला धमाकेदार फोन
Samsung Galaxy A34 5G Features
Galaxy A34 में Samsung ने एक बेहतरीन 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है यानी गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर, जो ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसका मतलब है कि परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आने वाली, चाहे आप मल्टीटास्किंग करें या गेम खेलें।
फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A34 5G Camera And Battery
कैमरा की बात करें तो Galaxy A34 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर अपलोड के लिए शानदार फोटो मिलती हैं।
5000mAh की बैटरी आपको दिनभर का बैकअप देने में सक्षम है, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण आपको चार्जिंग के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ता।
Samsung Galaxy A34 5G Price
Samsung Galaxy A34 5G भारत में अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹26,999 है, जो इसे एक दमदार मिड-रेंज ऑप्शन बनाती है। फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।