Mahindra XUV 3XO REVX भारत में हुई लॉन्च, कीमत शुरू 8.94 लाख रुपये से जानें फीचर्स व इंजन डिटेल्स

नई दिल्लीः महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV रेंज में एक नया मॉडल शामिल किया है, Mahindra XUV 3XO REVX। यह नया वेरिएंट सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है और इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो बजट में फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं। REVX में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में हल्के लेकिन प्रीमियम बदलाव किए गए हैं जो इसे स्टाइलिश और यूथफुल बनाते हैं।

XUV 3XO REVX की शुरुआती कीमत ₹8.94 लाख

Mahindra XUV 3XO REVX को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है – REVX M, REVX M(O), REVX A और REVX A AT। इनकी कीमतें ₹8.94 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। REVX M और REVX M(O) की कीमतें महिंद्रा के पुराने MX2 Pro वेरिएंट से कम रखी गई हैं, जबकि फीचर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। REVX A वेरिएंट AX5 से थोड़ा महंगा है लेकिन इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़े: Mahindra Scorpio N की EMI कितनी है? जानें 5 लाख की डाउन पेमेंट पर पूरी फाइनेंस डिटेल

REVX वेरिएंट्स में मिलते हैं दो इंजन ऑप्शन

Mahindra XUV 3XO REVX के चार वेरिएंट्स में दो तरह के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। REVX M और M(O) में 1.2-लीटर TCMPFi टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 111hp की ताकत जनरेट करता है। ये दोनों वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। वहीं REVX A और REVX A AT में 1.2-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 131hp की पावर देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मौजूद हैं।

बोल्ड लुक के लिए किए गए हैं एक्सटीरियर में बदलाव

महिंद्रा ने REVX वेरिएंट के लुक को ज्यादा स्पोर्टी और यूथफुल बनाने के लिए इसमें कुछ खास बदलाव किए हैं। इसमें 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और फ्रंट ग्रिल को बॉडी कलर में फिनिश किया गया है। SUV में ड्यूल-टोन रूफ स्टाइल स्टैंडर्ड आता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। कलर ऑप्शन में टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे (ब्लैक रूफ के साथ), और नेबुला ब्लू व स्टील्थ ब्लैक (ग्रे रूफ के साथ) शामिल हैं।

ये भी पढ़े: जून 2025 Car Sales Report: Maruti की गिरती पकड़, Mahindra और Skoda की जबरदस्त छलांग

REVX M और M(O): प्रीमियम इंटीरियर और बेसिक फीचर्स

REVX M वेरिएंट में ब्लैक लेदरेट सीट्स दी गई हैं जो केबिन को एक डुअल-टोन थीम देती हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, सीट हाइट एडजस्टमेंट, रियर आर्मरेस्ट और कप होल्डर जैसे फीचर्स मिलते हैं। REVX M(O) वेरिएंट में ये सभी फीचर्स होने के साथ-साथ सिंगल-पेन सनरूफ भी दिया गया है।

REVX A और A AT: ज्यादा प्रीमियम टेक्नोलॉजी और कंफर्ट

REVX A वेरिएंट में आपको मिलती है एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 6 स्पीकर्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, रियर वाइपर, डिफॉगर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स।

ये भी पढ़े: Volkswagen Tiguan R-Line पर मिल रहा ₹3 लाख का बंपर ऑफर, इतनी प्रीमियम SUV अब सस्ते में

हर वेरिएंट में मिलती है सेफ्टी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी

सभी REVX वेरिएंट्स में आपको महिंद्रा की तरफ से सेफ्टी और कम्फर्ट के कुछ एडवांस फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें 2 ADAS सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लवबॉक्स शामिल हैं। ये फीचर्स इस SUV को अपने सेगमेंट में एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं।

Leave a Comment