नई दिल्लीः भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट तेजी से ग्रो कर रहा है, और MG Windsor EV ने इसमें नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 8 महीनो में इस इलेक्ट्रिक कार को 27,000 से ज्यादा ग्रहक मिल छूके है। खास बात ये है की ये कार सिर्फ बड़े सहरो में ही नहीं , बल्कि छोटे सहरो में भी लोगो की पहली पसंद बनती जा रही है। चलिए जानते है इसके फीचर, कीमत और शानदार रिस्पांस के बारे में।
MG Windsor EV Features
MG Windsor EV और उसका नया वर्शन MG Windsor EV Pro, दोनों ही फीचर से बरपुर इलेक्ट्रिक गाड़िया है। Windsor EV में आपको मिलता है 38 kWh की बैटरी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 332 किलोमीटर तक की रेंज देती है। वही, Pro वर्शन में 52.9 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 449 किलोमीटर तक की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।
ये भी पढ़े: 20 लाख के अंदर मिलेंगी ये 5 जबरदस्त 4×4 SUV, ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट ऑप्शन
इस कार में शानदार मॉडर्न डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है। Pro वर्शन में तो 15.6 इंच का बड़ा टच स्क्रीन डिस्प्ले, वेन्टीलेटेड सीट्स, ADAS टेक्नोलॉजी, गिलास रूफ और 135 डिग्री तक झुकने वाली रियर सीटिंग जैसी लक्ज़री सुविदा भी दी गयी है। V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) जैसे फ्यूचरिस्टिक फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं, जो इसे एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं।
MG Windsor EV Popularity in Small Towns
ये कार सिर्फ मेट्रो सिटीज़ तक ही सीमित नहीं है। MG Windsor EV की कुल सेल्स में से करीब 48% यूनिट्स छोटे शहरों में बिकी हैं। इसका मतलब साफ है भारत में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर अवेयरनेस और डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
Windsor EV Pro की लॉन्चिंग के बाद तो इसकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। मई महीने में Pro वर्जन की बुकिंग शुरू होते ही सिर्फ 24 घंटे में 8,000 से ज्यादा बुकिंग्स हो गईं। इससे साफ है कि लोगों को इस कार का लुक, रेंज और फीचर्स बेहद पसंद आ रहे हैं।
ये भी पढ़े: Grand Vitara पर जून में ₹1.30 लाख तक का ऑफर, इतनी सस्ती लग्जरी SUV पहले कभी नहीं मिली
MG ने इसे टाटा मोटर्स और हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने के मकसद से मार्केट में उतारा था, और अब ये कॉम्पिटिशन में मजबूती से टिक चुकी है।
MG Windsor EV Price
अब बात करते है कीमत की MG Windsor EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है। ये कीमत उस वर्जन की है जिसमें बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन मिलता है। इस मॉडल में आपको बैटरी खरीदनी नहीं पड़ती, बल्कि किराए पर ले सकते हैं, जिसका खर्च ₹3.9 प्रति किलोमीटर है।
अगर आप बैटरी के साथ मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹14 लाख से लेकर ₹16.15 लाख तक जाती है।
Windsor EV Pro की बात करें तो इसकी कीमत ₹17.25 लाख से शुरू होकर ₹18.10 लाख तक जाती है। ये कीमतें इसके हाई बैटरी कैपेसिटी और लग्जरी फीचर्स को देखते हुए काफी वाजिब मानी जा रही हैं।