नई दिल्ली: अगर आप लग्जरी SUV के शौकीन हैं और परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी नई GLS AMG Line को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹1.40 करोड़ से शुरू होती है और ₹1.43 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस शानदार SUV को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। GLS 450 AMG Line (पेट्रोल) और GLS 450d AMG Line (डीजल)।
भारत में Mercedes-Benz की सबसे ज्यादा बिकने वाली बड़ी लग्जरी SUV
GLS सीरीज़ भारत में मर्सिडीज की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज़ लग्जरी SUV है। अब तक कंपनी इसकी 16,000 से ज्यादा यूनिट्स भारतीय ग्राहकों को डिलीवर कर चुकी है। इस बार की GLS AMG Line पहले से ज्यादा बोल्ड, स्टाइलिश और दमदार लुक में पेश की गई है, जिसकी डिजाइन फेमस G-Class से इंस्पायर्ड है।
ये भी पढ़े: Mahindra July 2025 Discount Offers: बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV400 पर मिल रही है ₹2.5 लाख तक की छूट
डिज़ाइन और एक्सटीरियर
नई GLS AMG Line का लुक बेहद शानदार और मस्कुलर है। इसमें AMG फ्रंट एप्रन और स्पेशल एयर इनलेट्स मिलते हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। फ्रंट और रियर विंग फ्लेयर्स को बॉडी-कलर AMG साइड सिल पैनल्स के साथ जोड़ा गया है। रियर में AMG स्टाइल डिफ्यूज़र लुक, क्रोम ट्रिम स्ट्रिप्स और ब्लैक आउटलेट्स दिए गए हैं। यदि ग्राहक AMG Night Package का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 21-इंच के AMG अलॉय व्हील्स, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ट्रिम स्ट्रिप्स और मैट ब्लैक रूफ रेल्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
GLS AMG Line इंटीरियर में लग्जरी का नया अनुभव
GLS AMG Line का इंटीरियर भी पूरी तरह से प्रीमियम है। इसमें Nappa लेदर से बना मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें 3-ट्विन-स्पोक डिज़ाइन और ब्लैक टॉप-स्टिचिंग की गई है। AMG स्पोर्ट्स पैडल ब्रश्ड स्टेनलेस स्टील से बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें गियरशिफ्ट पैडल, टच कंट्रोल पैनल, सिल्वर क्रोम फिनिश और ब्लैक फ्लोर मैट्स पर “AMG” लेटरिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। एयरबैग कवर भी Nappa लेदर से तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े: Hyundai Creta June 2025 Sales: फिर बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानें वजह
इंजन और परफॉर्मेंस
Mercedes-Benz GLS AMG Line दो दमदार इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। पहला, GLS 450 AMG Line (पेट्रोल) में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 375 बीएचपी की अधिकतम पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा, GLS 450d AMG Line (डीजल) में भी 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर इंजन है, जो 362 बीएचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों ही वेरिएंट्स 9-स्पीड 9G-TRONIC ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं और मात्र 6.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हैं। इनकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। फ्रंट एक्सल पर बड़े होल वाले डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं और ब्रेक कैलिपर्स पर “Mercedes-Benz” का लोगो उभरा हुआ है।
Mercedes-Benz की बिक्री में नया रिकॉर्ड
कार लॉन्च के मौके पर Mercedes-Benz India ने जानकारी दी कि उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कुल 4,238 यूनिट्स की रिटेल सेल्स की है। यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री है। इससे साफ है कि भारत में प्रीमियम और लग्जरी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।