सिर्फ ₹1 लाख देकर ले जाएं Maruti Swift का बेस मॉडल, जानें हर महीने कितनी होगी EMI और कुल खर्च

नई दिल्ली: अगर आप Maruti Suzuki की लोकप्रिय हैचबैक कार Swift के बेस वेरिएंट को घर लाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित होगी। Maruti Swift पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। खासकर पेट्रोल बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.49 लाख है। आइए विस्तार से जानते हैं कि एक लाख रुपये डाउन पेमेन्ट करने के बाद आपकी EMI कितनी होगी और कुल कार की कीमत क्या बनती है।

Maruti Swift की कीमत और ऑन रोड लागत

दिल्ली में Swift के बेस मॉडल पर लगभग ₹46,000 रजिस्ट्रेशन चार्ज और करीब ₹27,000 का इंश्योरेंस देना होगा। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड, MCD चार्ज और FASTag के लिए लगभग ₹5,685 का अतिरिक्त खर्च होगा। इन सब खर्चों को जोड़ने पर इस कार की ऑन रोड कीमत लगभग ₹7.28 लाख बनती है।

एक लाख रुपये डाउन पेमेन्ट के बाद EMI कितनी?

यदि आप बैंक से 9% वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए ₹6.28 लाख (₹7.28 लाख ऑन रोड कीमत में से ₹1 लाख डाउन पेमेन्ट घटा कर) का लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI लगभग ₹10,103 होगी। यह EMI आपको हर महीने 7 साल यानी 84 महीनों तक चुकानी होगी।

ये भी पढ़े: ₹2 लाख डाउन पेमेंट में खरीदें Tata Punch SUV जानें EMI, ब्याज और कुल कीमत का पूरा प्लान

कुल लागत: ब्याज समेत

7 साल के दौरान 9% ब्याज दर पर ₹6.28 लाख के लोन पर आपको लगभग ₹2.20 लाख ब्याज के रूप में देना होगा। इसका मतलब आपकी कार की कुल लागत बनती है:

ऑन रोड कीमत: ₹7.28 लाख

कुल ब्याज: ₹2.20 लाख

कुल मिलाकर करीब ₹9.48 लाख

यानी 7 साल की अवधि में कार की कुल कीमत करीब 9.5 लाख रुपये होगी।

ये भी पढ़े: Kinetic Green जल्द लॉन्च करेगी 3 नए Electric Scooters, पहला मॉडल इस फेस्टिव सीजन में आएगा शानदार फीचर्स के साथ

Maruti Swift का मुकाबला कौन-कौन सी कारों से है?

Swift हैचबैक सेगमेंट में एक जाना-माना नाम है, जो कई लोकप्रिय मॉडलों से टक्कर लेता है। इसका मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के साथ-साथ Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों से है। इसके अलावा एंट्री लेवल SUV सेगमेंट की गाड़ियाँ जैसे Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Exter, Tata Punch भी Swift को कड़ी टक्कर देती हैं।

अगर आप एक बजट फ्रेंडली और भरोसेमंद हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो Maruti Swift एक बेहतरीन विकल्प है। 1 लाख रुपये डाउन पेमेन्ट के बाद ₹10,000 के आसपास मासिक EMI पर यह कार आसानी से घर लाई जा सकती है। हालांकि, कुल लागत को ध्यान में रखकर फैसला लेना जरूरी है।

ये भी पढ़े: 8 लाख में नई Hyundai Aura S AMT लॉन्च: 6 एयरबैग और स्मार्ट फीचर्स के साथ सेफ मिलेगा दमदार माइलेज

Leave a Comment