₹2 लाख डाउन पेमेंट में खरीदें Tata Punch SUV जानें EMI, ब्याज और कुल कीमत का पूरा प्लान

नई दिल्लीःअगर आप एक सस्ती, मजबूत और स्टाइलिश SUV खरीदना चाहते हैं, तो Tata Motors की Tata Punch एक शानदार विकल्प हो सकती है। यह माइक्रो SUV भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही है और शहर से लेकर गांव तक लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। अगर आप इसे फाइनेंस पर लेना चाहते हैं, तो केवल ₹2 लाख की डाउन पेमेंट में भी यह कार आपके घर आ सकती है।

Tata Punch की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत

Tata Punch को कंपनी ने पेट्रोल और CNG, दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। हम यहां इसके पेट्रोल इंजन वाले बेस वेरिएंट Tata Punch Pure की बात कर रहे हैं, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में करीब ₹5.99 लाख है। इस कीमत में गाड़ी की रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस शामिल नहीं होते। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस मिलाकर लगभग ₹62,000 का अतिरिक्त खर्च आता है। इस तरह Tata Punch की कुल ऑन-रोड कीमत दिल्ली में करीब ₹6.62 लाख हो जाती है।

ये भी पढ़े: Kinetic Green जल्द लॉन्च करेगी 3 नए Electric Scooters, पहला मॉडल इस फेस्टिव सीजन में आएगा शानदार फीचर्स के साथ

₹2 लाख डाउन पेमेंट पर कितना लोन और EMI?

अगर आप इस कार को ₹2 लाख की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो आपको बैंक से ₹4.62 लाख का लोन लेना होगा। यदि बैंक आपको यह लोन 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) की अवधि के लिए देता है, तो आपकी हर महीने की EMI लगभग ₹7,442 बनती है। यह EMI उन लोगों के लिए काफी किफायती हो सकती है जो हर महीने एक सीमित बजट में कार की किस्त चुकाना चाहते हैं।

ब्याज और कुल लागत कितनी होगी?

₹4.62 लाख के लोन पर 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर से 7 साल में आपको करीब ₹1.62 लाख का ब्याज देना होगा। इस हिसाब से आपकी कार की कुल लागत बनती है – ₹2 लाख डाउन पेमेंट + ₹4.62 लाख लोन + ₹1.62 लाख ब्याज = कुल ₹8.25 लाख। यानी शुरू में भले ही कार ₹5.99 लाख में मिले, लेकिन ऑन-रोड कीमत और ब्याज मिलाकर यह आपको ₹8.25 लाख की पड़ेगी।

ये भी पढ़े: क्रूज़र बाइक का नया चेहरा बनी Honda Rebel 500, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज

किन गाड़ियों से है Tata Punch का मुकाबला?

Tata Punch को माइक्रो SUV सेगमेंट में उतारा गया है और इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से होता है। हालांकि, Tata Punch को इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, शानदार लुक और Tata के भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के कारण ज़्यादा पसंद किया जा रहा है।

Leave a Comment