2025 में धूम मचाएंगी ये 3 नई CNG कारें! Skoda, Tata और Kia ला रहे है कम कीमत और दमदार माइलेज वाले धांसू मॉडल

नई दिल्ली : भारत में CNG कारों की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब कई ऑटो कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल्स के CNG वर्जन लॉन्च कर रही है, जो ईंधन की बचत और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। चलिए जानते है तीन बड़ी CNG कारों के बारे में, जो जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है।

Skoda Kushaq CNG Features

स्कोडा का काइलक (Kushaq) मॉडल यूरोपीय डिजाइन और मजबूती के लिए जाना जाता है। भारत में इसकी अच्छी खासी मांग है, जो लगभग 5000 यूनिट प्रति माह है। कंपनी के अधिकारियों ने माना है की काइलक के CNG वर्जन पर विचार चल रहा है, लेकिन इसे जल्द ही लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी फिलहाल अपने टर्बो पेट्रोल इंजन को CNG के साथ काम करने के लिए परख रही है। काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख से 13.99 लाख रुपये के बीच है, जो इसे मिड-प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।

ये भी पढ़े: Skoda Kyalak CNG बन सकता है माइलेज किंग, जानिए कब और कैसे बदल सकता है CNG SUV का खेल

Tata Curvv CNG Performance and Technology

टाटा की नई कर्व (Curvv) कार को हाल ही में पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह टाटा नेक्सन के बाद चौथा ऐसा वाहन होगा जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ आएगा। कर्व में टाटा की खास ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो पहले नेक्सन, अल्ट्रोज, और टियागो के CNG वर्जन में इस्तेमाल हो चुकी है। टाटा कर्व सीधे तौर पर मारुति सुजुकी ग्रेंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर जैसे मुकाबले के लिए तैयार है, जो फ़िलहाल सिंगल-सिलेंडर CNG इंजन के आते है। इसका मतलब है की कर्व बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी दे सकती है।

ये भी पढ़े: Mahindra XUV700 Facelift का पहला लुक आया सामने, नए फीचर्स कर देंगे हैरान

Kia Carens CNG Price in India and Competition

किआ इंडिया अपनी लोकप्रिय एमपीवी कैरेंस का CNG वर्जन 2025 के अंत तक लॉन्च करने वाली है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट हरदीप सिंह बरार ने यह जानकारी मिडिया को दी है। किआ कैरेंस क्लेविस CNG मार्केट में मारुति सुजुकी एर्टिगा जैसे मॉडल्स के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। किआ ने कहा है की वे अपने सभी प्रोडक्ट्स में CNG विकल्प देना चाहते है, ताकि ग्राहक अपने बजट और जरुरत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते। कैरेंस CNG की लॉन्चिग से परिवारों को ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल वाहन मिलेंगे।

ये भी पढ़े: दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ Citroen C3 स्पोर्ट एडिशन हुआ लॉन्च, 6.23 लाख में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

भारतीय कार बाजार में CNG कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए ये नए मॉडल्स ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आ रहे है। Skoda Kushaq, Tata Curvv और Kia Carens जैसे बड़े ब्रांड के CNG वर्जन न केवल ईंधन की बचत करेंगे, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी मददगार साबित होंगे। अगर आप किफायती और भरोसेमंद CNG कार खरीदना चाहते है, तो इन मॉडलों पर नजर जरूर रखे।

Leave a Comment