Kia का बड़ा धमाका: आ रही हैं Clavis EV, Seltos Hybrid और Syros EV, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्लीः Kia अब भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी एक साथ इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फेसलिफ्ट मॉडल्स की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। जो लोग फैमिली कार, स्मार्ट SUV या लॉन्ग रेंज EV की तलाश में हैं। उनके लिए ये तीन अपकमिंग गाड़ियां बहुत काम की साबित हो सकती हैं। अगर आप भी 2025-26 में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो किआ की ये लॉन्चेस जरूर आपके लिए खास हैं।

Kia Carens Clavis EV Features

Kia का बड़ा धमाका: आ रही हैं Clavis EV, Seltos Hybrid और Syros EV, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Kia Carens Clavis EV एक फुल इलेक्ट्रिक MPV है, जिसे कंपनी 15 जुलाई 2025 को भारत में पेश कर सकती है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फैमिली के साथ लंबी दूरी के सफर में आराम और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते हैं।

इस EV में 450 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने पर आप आसानी से हाईवे ट्रिप भी कर पाएंगे। गाड़ी में डिजिटल टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फुल-LED लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, इसका लुक भी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक होने वाला है।

ये भी पढ़े: Scorpio-N में मिलेंगे XUV700 जैसे फीचर्स, ADAS और panoramic sunroof से बढ़ेगा लक्ज़री लेवल

Kia Seltos Facelift Performance & Hybrid

Kia का बड़ा धमाका: आ रही हैं Clavis EV, Seltos Hybrid और Syros EV, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Kia Seltos का फेसलिफ्ट वर्जन एक और बड़ी अपडेट है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इस बार Seltos में केवल डिजाइन नहीं, बल्कि पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

नई Seltos में माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो पेट्रोल के साथ बैटरी की मदद से बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा नई ग्रिल, LED DRLs, बड़े अलॉय व्हील्स और अंदर नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद है।

इस SUV को 2025 के आखिरी महीनों या 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: अगले महीने आ रही है Kia की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानिए भारत की पहली 7-सीटर EV के दमदार फीचर्स

Kia Syros EV Launch & Rivals

Kia का बड़ा धमाका: आ रही हैं Clavis EV, Seltos Hybrid और Syros EV, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Kia अब कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में भी उतरने जा रही है, और इसके लिए कंपनी Kia Syros EV पर काम कर रही है। यह कार सीधे Tata Nexon EV और Mahindra XUV400 जैसी कारों को टक्कर देगी।

Kia Syros EV को 2026 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी 400-450 किमी तक की रेंज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा इसमें डिजिटल कंसोल, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, और एडवांस ड्राइविंग फीचर्स हो सकते हैं।

जो लोग पहली EV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये एक परफेक्ट बैलेंस वाली SUV साबित हो सकती है।

Leave a Comment