नई दिल्ली: Mahindra की SUVs भारतीय बाजार में हमेशा से ही खास लोकप्रिय रही है। अब कंपनी ने 2026 में तीन बड़े फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है, जो ग्राहकों के लिए कई नए और बेहतर फीचर्स लेकर आएंगे। आइए जानते है इन अपकमिंग मॉडलो के बारे में विस्तार से।
Mahindra Thar Facelift Features
महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडिंग SUV थार के नए 3-डोर फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। थार फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे जैसे की नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नया हेडलाइट और तेल लैप डिजाइन। हालांकि, इसमें इंजन और पावरट्रेन के मामले में बदलाव की संभावना कम है। यह मॉडल 2026 में लॉन्च होगा और ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के लिए एक दमदार विकल्प साबित होगा।
ये भी पढ़े: Honda City Sport 2025 लॉन्च हुई स्पोर्टी लुक और ADAS के साथ कीमत ₹14.88 लाख
Mahindra Bolero Facelift Performance and Interior
महिंद्रा बोलेरो भी 2026 में फेसलिफ्ट होकर आ रही है। यह मॉडल नई न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (NFA) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे मजबूत और अधिक आरामदायक बनाएगा। नई बोलेरो में गोल हेडलाइट्स, रग्ड बंपर, टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील और अपडेटेड रियर डिजाइन शामिल होंगे। इसके अंदर नया डैशबोर्ड, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाएंगे। बोलेरो का यह नया वर्जन ज्यादा आरामदायक ड्राइविंग और बेहतर केबिन एक्सपीरियंस देगा।
ये भी पढ़े: मारुति डिजायर की खटिया खड़ी करने 2025 में आ रही है ये Sedan Cars, जानें फीचर्स, कीमत और लॉन्च डिटेल्स
Mahindra XUV700 Facelift Price in India
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट भी 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक देगी। हाल ही में इसके कवर हुए टेस्ट म्यूल को देखा गया था। नई XUV700 में नया फ्रंट ग्रिल, रिडिजाइन्ड हेंडलैंप्स, ट्वीक्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स जैसे बदलाव होंगे। पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे यह अपनी दमदार परफॉर्मेंस को बनाए रखेगी। XUV 700 फेसलिफ्ट भारतीय ग्राहकों को बेहतर लुक्स और रिफाइंड फीचर्स के साथ मिलेगी।
ये भी पढ़े: Hybrid Cars 2025: भारत में बेस्ट माइलेज वाली टॉप Hybrid SUVs और Sedans
महिंद्रा की ये तीनो फेसलिफ्ट SUVs 2026 में बाजार में धूम मचाने को तैयार है। पुराने मॉडल की खूबियों को बरकरार रखते हुए, ये नई SUVs बेहतर डिजाइन, आराम और तकनिकी फीचर्स के साथ कस्टमर्स को अट्रेक्ट करेगी। अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे है तो महिंदा के इन नए मॉडल्स पर नजर जरूर रखे।