नई दिल्लीः अगर आप एक पावरफुल और सेफ SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आजकल Mahindra Scorpio N जैसी दमदार SUV को भी आसान फाइनेंस ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। बस थोड़ी सी डाउन पेमेंट और बाकी की रकम हर महीने EMI के ज़रिए चुकानी होती है।
हर महीने हजारों लोग Mahindra Scorpio N को लोन पर खरीदते हैं। अगर आपके पास सिर्फ 2 लाख रुपये हैं तो आप इसके पेट्रोल या डीजल वेरिएंट के बेस मॉडल को फाइनेंस के जरिए आसानी से खरीद सकते हैं। नीचे जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और फाइनेंस डिटेल।
Mahindra Scorpio N की कीमत और इंजन डिटेल
Mahindra Scorpio N के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत इस प्रकार है:
पेट्रोल वेरिएंट (Z2 E Manual): ₹13.99 लाख
डीजल वेरिएंट (Z2 Diesel E Manual): ₹14.49 लाख
Mahindra Scorpio N में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका पेट्रोल इंजन 1997cc का है, जो 200 bhp की पावर देता है। वहीं, डीजल इंजन 2198cc का है, जो 130 bhp की ताकत पैदा करता है। दोनों वेरिएंट रियर व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम के साथ आते हैं।
ये भी पढ़े: Yamaha FZ-X Hybrid 2025: नए फीचर्स और नेविगेशन सिस्टम के साथ लॉन्च, कीमत ₹1.49 लाख से शुरू
माइलेज की बात करें तो:
पेट्रोल वेरिएंट: 12.17 km/l
डीजल वेरिएंट: 15.94 km/l
सेफ्टी के लिहाज से भी यह SUV काफी बेहतर है। Global NCAP द्वारा Mahindra Scorpio N को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।
Mahindra Scorpio N पेट्रोल वेरिएंट फाइनेंस डिटेल
अगर आप Mahindra Scorpio N Z2 E पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदना चाहते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹16.57 लाख पड़ती है। ऐसे में आपको ₹14.57 लाख का कार लोन लेना होगा।
अगर यह लोन 10% की ब्याज दर पर 5 साल के लिए लिया जाए तो हर महीने लगभग ₹30,957 की EMI चुकानी होगी। पांच साल में कुल ब्याज की राशि लगभग ₹4 लाख तक हो सकती है।
Mahindra Scorpio N डीजल वेरिएंट फाइनेंस डिटेल
अगर आप डीजल मॉडल Mahindra Scorpio N Z2 Diesel E को फाइनेंस करना चाहते हैं तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹17.35 लाख पड़ेगी। 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद ₹15.35 लाख का लोन लेना होगा।
5 साल की अवधि और 10% ब्याज दर पर आपको हर महीने ₹32,614 की EMI चुकानी होगी। इस लोन पर कुल ब्याज राशि लगभग ₹4.22 लाख हो सकती है।
ये भी पढ़े: TATA EV Bike लॉन्च: 280KM रेंज और 120 Km/h स्पीड के साथ भारत की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक बाइक
फाइनेंस का क्या है फायदा?
भारी रकम एक साथ खर्च करने की जरूरत नहीं होती
कम डाउन पेमेंट में SUV घर ला सकते हैं
EMI प्लान को अपनी सैलरी और बजट के हिसाब से चुना जा सकता है
Mahindra के डीलर और बैंक पार्टनर से आसान लोन अप्रूवल मिल जाता है