Acer Aspire Go 14 भारत में लॉन्च: ₹60,000 से कम में मिलेगा AI लैपटॉप, स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट चॉइस

नई दिल्लीः अगर आप एक ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जो बजट में भी फिट हो और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो Acer का नया Aspire Go 14 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता AI-पावर्ड लैपटॉप बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह लैपटॉप खास तौर पर स्टूडेंट्स, पहली बार लैपटॉप खरीदने वालों और सामान्य घरेलू उपयोग के लिए बनाया गया है।

Acer Aspire Go 14 की भारत में कीमत

Acer Aspire Go 14 की शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है। यह प्योर सिल्वर फिनिश में आता है, जो देखने में प्रीमियम लुक देता है। यह लैपटॉप Acer की ऑफिशियल वेबसाइट, एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स और Amazon पर उपलब्ध है। इसके अलावा, जो यूजर्स और ज्यादा पावरफुल वर्ज़न चाहते हैं उनके लिए इसका OLED वेरिएंट भी है, जो Intel Core Ultra 7 155H प्रोसेसर और 32GB RAM के साथ आता है। इसकी कीमत ₹99,999 है और यह ऑफिशियल ई-स्टोर पर लिस्टेड है।

ये भी पढ़े: Flipkart GOAT Sale 2025: iPhone 16 पर ₹20,000 की छूट, होम प्रोडक्ट्स पर 85% डिस्काउंट

Acer Aspire Go 14 के फीचर्स

Acer Aspire Go 14 में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 H-Series प्रोसेसर के साथ Intel Arc Graphics दिए गए हैं, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूद मिलती है। इसके साथ ही Intel का AI Boost NPU भी दिया गया है, जो AI से जुड़ी फीचर्स को बेहतर बनाता है।

यह लैपटॉप 32GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen 3 SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot Key दी गई है जो AI टूल्स को एक्सेस करने में मदद करती है। यूजर इस AI फीचर की मदद से टेक्स्ट को समराइज कर सकते हैं और वॉयस के जरिए कई टास्क कर सकते हैं।

Acer Aspire Go 14 में 55Wh की 3-सेल बैटरी दी गई है और यह 65W USB-C अडैप्टर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, RJ45 पोर्ट, दो USB 3.2 Type-A पोर्ट और दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इनमें से एक Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए है जबकि दूसरा DisplayPort को सपोर्ट करता है।

लैपटॉप की बॉडी स्लिम एल्यूमिनियम से बनी हुई है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाती है। इसका वजन केवल 1.5 किलोग्राम है और मोटाई सिर्फ 17.5mm है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। इसके साथ HD वेबकैम भी मिलता है जिसमें फिजिकल प्राइवेसी शटर मौजूद है।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Z Fold7 Now लॉन्च: कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स शक्तिशाली फोल्डेबल स्मार्टफोन

किसके लिए है Acer Aspire Go 14?

Acer Aspire Go 14 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक भरोसेमंद और स्मार्ट लैपटॉप की तलाश में हैं। चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट हों, वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों या फिर पहली बार लैपटॉप खरीदने जा रहे हों – यह डिवाइस आपके लिए एक सही शुरुआत हो सकती है। AI फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ यह लैपटॉप बजट में एक बेहतरीन डील है।

Leave a Comment