नई दिल्ली: अगर आप आने वाले समय में नई कार लेने का प्लान बना रहे है, तो ये खबर आपके लिए बड़ी काम की है। कई दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनिया अपने नए मॉडल्स को लेकर भारत में दस्तक देने वाली है। खास बात ये है की इन कारों की टेस्टिंग भी देश की सड़को पर जोर-शोर से चल रही है। इनमे कई इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल भी शामिल है, साथ ही पॉपुलर कारों के अपडेटेड वर्जन भी जल्द ही मिलेंगे।
आइए जानते है उन 10 नई कारों के बारे में जो भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली है और जिनके फीचर्स चर्चा में है :
1. Mahindra bolero facelift
महिंद्रा इस अगस्त में अपनी फेमस बोलेरो या बोलेरो नियो का न्य वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे इंजन में 1.5 लीटर डीजल को बरकरार रखने की उम्मीद है। लेकिन एक्सटीरियर और इंटीरियर में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे यह SUV और मॉडर्न और आकर्षक देखेगी।
2. Hyundai Venue facelift
त्योहारी सीजन में नई हुंडई वेन्यू लॉन्च होगी, जिसमे अंदर-बाहर की नए बदलाव होंगे। साथ ही इसमें एडवांस्ड फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी। हालांकि, इसके पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
यह भी पढ़े: नई Hyundai Venue 2025: लॉन्च से पहले लीक हुआ धांसू डिजाइन, फीचर्स और कीमत से मचेगी धूम
3. Kia Carens Clavis EV
किआ जल्दी ही कैरेंस क्लैविस का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक, यह EV एक बार फूल चार्ज करने पर 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। उम्मीद है की इसे अगले महीने बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
4. Kia Seltos Hybrid
दुनिया भर में चर्चा में रही सेल्टोस की दूसरी पीढ़ी भी अगले साल आ सकती है। नई सेल्टोस में फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव होंगे, और हाइब्रिड पावरट्रेन का भी इस्तेमाल हो सकता है, जो ईंधन बचाने में मदद करेगा।
5 Tata Sierra
टाटा मोटर्स अपनी प्रतीक्षित सिएरा को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। सबसे पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा। इसके बाद ICE वर्जन भी आएगा, जिसमे नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन होगा।
6. Tesla Model 3 and Modal Y (Facelifted)
टेस्ला की मॉडल 3 और फेसलिफ्टेड मॉडल Y की टेस्टिंग भारत में जारी है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों इलेक्ट्रिक कारें अगले साल भारत में डेब्यू कर सकती है, हालांकि लॉन्च डेट अभी पक्की नहीं है।
यह भी पढ़े: Skoda का बड़ा दांव: 2025 तक लॉन्च होंगी नई SUV, EV और ₹50 लाख की परफॉर्मेंस कार
7 Maruti Suzuki E Vitara
मारुति सुजुकी भी अपने फेमस ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV को इस त्योहारी सीजन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया गया था। ई विटारा एक बार फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है।
8. VinFast VF 6 and VF 7
VinFast के डेब्यू मॉडल VF 6 और VF 7 भी इस त्योहारी सीजन में लॉन्च होने वाले है। VF 6 में 59.6 kWh की बैटरी लगी है, जो 480 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वही, VF 7 में 75.3 kWh की बड़ी बैटरी है, जो 450 किलोमीटर तक का सफर तय क्र सकती है।